रानीवाड़ा: सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइज़र अधिकारियों के भर्ती शिविर का रानीवाड़ा में हुआ आयोजन
जालौर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान एवं भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के तहत भर्ती शिविर चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। रानीवाड़ा पंचायत समिति में आयोजित शिविर में 12 युवाओं का चयन किया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को भी शिविर का आयोजन जारी रहेगा जिसमें ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोज़गार अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।