रानीवाड़ा: रानीवाड़ा में बेमौसम बारिश से नष्ट हुई किसानों की फसलों को लेकर सरपंचों ने मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन
रानीवाड़ा तहसील क्षेत्र में बेमौसम की बरसात के बार बार होने से खेतों में तबाही का मंजर देखा जा रहा है। किसान अपने परिवार के साथ खेतों में शोक मना रहे है। दूसरी ओर, राज्य सरकार के नुमाइंदे और केन्द्र सरकार की बीमा कंपनियों के अधिकारी अपने कार्यालयों में मदमस्त है। खेतों की तबाही को देखने अभी तक पटवारी कोई जीरो ग्राउंड पर नही पहुंचा है।