रानीवाड़ा: आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों की बैठक का कोर्ट में हुआ आयोजन
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति रानीवाड़ा के अध्यक्ष व न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज सांखला ने पीठासीन अधिकारी के अवकाश गृह में बैंक के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर निर्देश दिए गए।