सकलडीहा रेलवे स्टेशन गेट के पश्चिम दिशा में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतिका की पहचान रैपुरा निवासी लालचंद बागी की पुत्री पूजा के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा अपने ननिहाल में आई थी तथा समोसा खाने जा रही थी, तभी हादसा हो गया।