मधेपुरा के गम्हरिया थाना पुलिस ने पूर्व कांड के एक इश्तहार वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीवछपुर निवासी बिन्दु यादव के पुत्र संजय यादव के रूप में हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया है।