धनवार: BJP नेताओं ने केंद्रीय विद्यालय के उद्घाटन की तैयारियों का लिया जायजा
धनवार में नवस्थापित केंद्रीय विद्यालय के उद्घाटन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। आगामी 17 जून को होने वाले उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने धनवार विधायक प्रतिनिधि सह भाजपा जिला महामंत्री पवन साव अपने सहयोगियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालय परिसर पहुंचे।