मुरैना नगर: डायल 112 सेवा पर सवाल, नेहरू पार्क के पास पुलिस की गाड़ी सड़क पर धक्का मारते हुए दिखी, वीडियो वायरल
मुरैना शहर में डायल 112 सेवा पर सवाल खड़े हो गए हैं।एमएस रोड स्थित नेहरू पार्क के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें डायल 112 पुलिस गाड़ी खराब होने पर लोग उसे धक्का लगाते नजर आ रहे हैं और एक पुलिसकर्मी भी साथ दिख रहा है। सेवा शुरू हुए ज्यादा समय नहीं हुआ, ऐसे में वाहन खराब होने से आपात स्थिति में मदद पहुंचाने पर सवाल उठ रहे हैं।