गभाना: हाईवे पर सोमना मोड़ के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मिली जानकारी के अनुसार जवां के सौंगरा निवासी संजय पुत्र हरपाल गुरुवार देर शाम को क्षेत्र के गांव वीरपुरा से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। तभी हाइवे पर सोमना मोड़ के पास पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।