Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

रजौली: मतदाता पर्ची वितरण से युवाओं में उत्साह, पहली बार वोट डालने को लेकर उमंग

Rajauli, Nawada | Nov 2, 2025
रजौली। आगामी 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रजौली प्रखंड क्षेत्र में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है। मतदाता पर्ची मिलने से युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजीव झा ने बताया कि सभी बीएलओ को समय पर पर्ची वितरण का निर्देश ,, 06:30 pm

MORE NEWS

22 जुलाई को 19 परीक्षा केन्द्रों पर होगी सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) लिखित परीक्षा, कदाचारमुक्त संचालन को लेकर अधिकारियों की ब्रीफिंग

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) के पद पर चयन हेतु लिखित परीक्षा 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को नवादा जिले के 19 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक संचालित होगी।

परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन तथा विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज डीआरडीए सभागार में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शम्भु शरण पाण्डेय की अध्यक्षता में केन्द्राधीक्षकों, दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम पूर्वाह्न 9:30 बजे निर्धारित है तथा परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट पूर्व अर्थात् पूर्वाह्न 10:30 बजे तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके उपरांत किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाए। अभ्यर्थी अपने साथ प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) की स्पष्ट प्रति एवं एक वैध फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड अथवा विद्यार्थी पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, आभूषण, धातु सामग्री, इरेजर, व्हाइटनर, ब्लेड सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केन्द्र में पूर्णतः वर्जित रहेगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों की छतों से भी निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षा से एक दिन पूर्व एवं परीक्षा के दिन परीक्षा प्रारम्भ होने से पहले पूरे परिसर की सघन जांच कराई जाए। केवल प्रतिनियुक्त कर्मियों को ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी तथा विशेष परिस्थिति में शौचालय जाने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी एवं निगरानी अनिवार्य रूप से की जाएगी।

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) श्री निशु मलिक ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केन्द्रों के अंदर एवं बाहर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, कदाचार अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों के आसपास विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल जैमर, फोटोग्राफी, पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यकतानुसार वाहन की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक केन्द्र पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त जोनल दण्डाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक एवं उड़नदस्ता दल की भी तैनाती की गई है।

परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए समाहरणालय, नवादा में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में श्रीमती निरूपमा शंकर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), नवादा तथा पुलिस कार्यालय, नवादा से पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार रहेंगे। नियंत्रण कक्ष से परीक्षा की पल-पल की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। साथ ही अग्निशमन, चिकित्सा, यातायात, वज्रवाहन, वाटर कैनन एवं अश्रु गैस आदि की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर-1 को परीक्षा अवधि के दौरान लगातार गश्ती करते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। परीक्षा के दिन विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलिमा साहू एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) श्री निशु मलिक रहेंगे।

बैठक में गोपनीय शाखा प्रभारी, डीसीएलआर नवादा सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी केन्द्राधीक्षक एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

22 जुलाई को 19 परीक्षा केन्द्रों पर होगी सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) लिखित परीक्षा, कदाचारमुक्त संचालन को लेकर अधिकारियों की ब्रीफिंग बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) के पद पर चयन हेतु लिखित परीक्षा 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को नवादा जिले के 19 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन तथा विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज डीआरडीए सभागार में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शम्भु शरण पाण्डेय की अध्यक्षता में केन्द्राधीक्षकों, दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम पूर्वाह्न 9:30 बजे निर्धारित है तथा परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट पूर्व अर्थात् पूर्वाह्न 10:30 बजे तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके उपरांत किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाए। अभ्यर्थी अपने साथ प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) की स्पष्ट प्रति एवं एक वैध फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड अथवा विद्यार्थी पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, आभूषण, धातु सामग्री, इरेजर, व्हाइटनर, ब्लेड सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केन्द्र में पूर्णतः वर्जित रहेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों की छतों से भी निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षा से एक दिन पूर्व एवं परीक्षा के दिन परीक्षा प्रारम्भ होने से पहले पूरे परिसर की सघन जांच कराई जाए। केवल प्रतिनियुक्त कर्मियों को ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी तथा विशेष परिस्थिति में शौचालय जाने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी एवं निगरानी अनिवार्य रूप से की जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) श्री निशु मलिक ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केन्द्रों के अंदर एवं बाहर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, कदाचार अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों के आसपास विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल जैमर, फोटोग्राफी, पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यकतानुसार वाहन की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक केन्द्र पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त जोनल दण्डाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक एवं उड़नदस्ता दल की भी तैनाती की गई है। परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए समाहरणालय, नवादा में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में श्रीमती निरूपमा शंकर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), नवादा तथा पुलिस कार्यालय, नवादा से पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार रहेंगे। नियंत्रण कक्ष से परीक्षा की पल-पल की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। साथ ही अग्निशमन, चिकित्सा, यातायात, वज्रवाहन, वाटर कैनन एवं अश्रु गैस आदि की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर-1 को परीक्षा अवधि के दौरान लगातार गश्ती करते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। परीक्षा के दिन विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलिमा साहू एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) श्री निशु मलिक रहेंगे। बैठक में गोपनीय शाखा प्रभारी, डीसीएलआर नवादा सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी केन्द्राधीक्षक एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Rajauli, Nawada | Jul 20, 2026

जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में आयोजित हुई जनसुनवाई, जिला पदाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय "सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)" के अंतर्गत आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई।

जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 14 आवेदन एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन करते हुए शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं त्वरित कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया।

जनसुनवाई के दौरान थाना अकबरपुर अंतर्गत ग्राम बरेव निवासी अजय प्रसाद ने ऑनलाइन जमाबंदी से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। थाना वारिसलीगंज अंतर्गत ग्राम पटेल नगर निवासी अनिता देवी ने चल एवं अचल संपत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत करने, थाना नवादा सदर अंतर्गत ग्राम जैसिन बिगहा निवासी पूनम कुमारी नट ने भूमि बंदोबस्ती तथा थाना नवादा सदर अंतर्गत नई जेल के समीप निवासी संतोष कुमार सिन्हा ने नकल निर्गत करने से संबंधित आवेदन दिया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी भूमि, राजस्व, प्रमाण-पत्र, लोक सेवाओं एवं अन्य विभागीय मामलों से संबंधित शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए गए।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय सरकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। संबंधित पदाधिकारियों ने आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में आयोजित हुई जनसुनवाई, जिला पदाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय "सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)" के अंतर्गत आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 14 आवेदन एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन करते हुए शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं त्वरित कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया। जनसुनवाई के दौरान थाना अकबरपुर अंतर्गत ग्राम बरेव निवासी अजय प्रसाद ने ऑनलाइन जमाबंदी से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। थाना वारिसलीगंज अंतर्गत ग्राम पटेल नगर निवासी अनिता देवी ने चल एवं अचल संपत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत करने, थाना नवादा सदर अंतर्गत ग्राम जैसिन बिगहा निवासी पूनम कुमारी नट ने भूमि बंदोबस्ती तथा थाना नवादा सदर अंतर्गत नई जेल के समीप निवासी संतोष कुमार सिन्हा ने नकल निर्गत करने से संबंधित आवेदन दिया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी भूमि, राजस्व, प्रमाण-पत्र, लोक सेवाओं एवं अन्य विभागीय मामलों से संबंधित शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय सरकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। संबंधित पदाधिकारियों ने आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Rajauli, Nawada | Jul 20, 2026

#viral #shorts #reels #video #shortvideo #viralvideo #bjp #nitinnabin #bihar #youtube #short #reel

#viral #shorts #reels #video #shortvideo #viralvideo #bjp #nitinnabin #bihar #youtube #short #reel

Rajauli, Nawada | Jul 19, 2026

औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा का सम्राट चौधरी के समक्ष शरणम् गच्छामि वाली वायरल तस्वीर पर बिहार की राजनीतिक में आई भूचाल को लेकर आज प्रेस वार्ता के दौरान अभय कुशवाने तोड़ी चुप्पी 

आपको बतादू कि आज प्रेस वार्ता के दौरान औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने सम्राट चौधरी के साथ हो रही वायरल तस्वीर पर अपनी छुपी तोड़ दिया, उन्होंने कहा,है की यह औपचारिक मुलाकात होते रहते है  क्षेत्र की विकास को लेकर , जिस मुलाकात का यह तस्वीर वायरल हो रहा है, यह भी उसी दौरान की है ,जब हमने अपनी क्षेत्र के विकास को लेकर कई योजना के संबंध में मुख्यमंत्री  महोदय से हमने टाइम मांगा था और उन्होंने हमें तुरत मुलाकात का टाइम दे दिया और हमने उनसे मिलकर अपने क्षेत्र की समस्या से मुख्यमंत्री, महोदय को अवगत कराया, वही उन्होंने यह भी कहा कि हम एक संसद है क्षेत्र का विकास करना मेरा दायित्व है और इसके लिए हमें मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री से भी मिलना होगा तो हम एक बार नहीं हजारों बार मिलेंगे,

वही उन्होंने यह भी कहा कि मैं नीतीश कुमार से भी कई बार मुलाकात का समय लेने का कोशिश किया था लेकिन उन्होंने हमें कभी समय नहीं दिए, चाहे इसके पीछे का जो भी कारण हो,वह हमें नहीं पता की नीतीश बाबू आखिर क्यों हमसे मिलना नहीं चाहते

उन्होंने इसरो ही इसरो में औरंगाबाद के पूर्व संसद पर भी जमकर तंज कसा है ,

 जब सांसद  से यह पूछा गया, कि आपतो मौसम वैज्ञानिक निकले ,पहले राजद, फिर जेडीयू फिर राजद, अब कही  बीजेपी में जाने की तैयारी तो नहीं है, 
इस पर उन्होंने कहा कि हम राजद में है और राजद में ही रहूंगा, क्यों कि राजद पार्टी कभी अपनी स्वाभिमान से समझौता नहीं करता है, क्यों कि अगर लालू जी चाहते तो भाजपा के साथ समझौता कर उनका लड़का आज भी,  डिप्टी सीएम रहता लेकिन उन्हों लड़ना पसंद किया लेकिन झुकना नहीं, इसलिए मैं राजद पार्टी में हूं और  राजद मे ही रहूंगा।

बाइट:- अभय कुशवाहा सांसद औरंगाबाद

औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा का सम्राट चौधरी के समक्ष शरणम् गच्छामि वाली वायरल तस्वीर पर बिहार की राजनीतिक में आई भूचाल को लेकर आज प्रेस वार्ता के दौरान अभय कुशवाने तोड़ी चुप्पी आपको बतादू कि आज प्रेस वार्ता के दौरान औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने सम्राट चौधरी के साथ हो रही वायरल तस्वीर पर अपनी छुपी तोड़ दिया, उन्होंने कहा,है की यह औपचारिक मुलाकात होते रहते है क्षेत्र की विकास को लेकर , जिस मुलाकात का यह तस्वीर वायरल हो रहा है, यह भी उसी दौरान की है ,जब हमने अपनी क्षेत्र के विकास को लेकर कई योजना के संबंध में मुख्यमंत्री महोदय से हमने टाइम मांगा था और उन्होंने हमें तुरत मुलाकात का टाइम दे दिया और हमने उनसे मिलकर अपने क्षेत्र की समस्या से मुख्यमंत्री, महोदय को अवगत कराया, वही उन्होंने यह भी कहा कि हम एक संसद है क्षेत्र का विकास करना मेरा दायित्व है और इसके लिए हमें मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री से भी मिलना होगा तो हम एक बार नहीं हजारों बार मिलेंगे, वही उन्होंने यह भी कहा कि मैं नीतीश कुमार से भी कई बार मुलाकात का समय लेने का कोशिश किया था लेकिन उन्होंने हमें कभी समय नहीं दिए, चाहे इसके पीछे का जो भी कारण हो,वह हमें नहीं पता की नीतीश बाबू आखिर क्यों हमसे मिलना नहीं चाहते उन्होंने इसरो ही इसरो में औरंगाबाद के पूर्व संसद पर भी जमकर तंज कसा है , जब सांसद से यह पूछा गया, कि आपतो मौसम वैज्ञानिक निकले ,पहले राजद, फिर जेडीयू फिर राजद, अब कही बीजेपी में जाने की तैयारी तो नहीं है, इस पर उन्होंने कहा कि हम राजद में है और राजद में ही रहूंगा, क्यों कि राजद पार्टी कभी अपनी स्वाभिमान से समझौता नहीं करता है, क्यों कि अगर लालू जी चाहते तो भाजपा के साथ समझौता कर उनका लड़का आज भी, डिप्टी सीएम रहता लेकिन उन्हों लड़ना पसंद किया लेकिन झुकना नहीं, इसलिए मैं राजद पार्टी में हूं और राजद मे ही रहूंगा। बाइट:- अभय कुशवाहा सांसद औरंगाबाद

Rajauli, Nawada | Jul 18, 2026

रजौली में शुरू हुआ भू मापक अमीन सर्वे का प्रशिक्षण 

50 दिनों तक लगातार सुबह 7 से 8 बजे तक एक घंटा का होगा प्रशिक्षण 

 रजौली इंटर विद्यालय स्थित बाबूलाल परीक्षा भवन में भू मापक अमीन सर्वे प्रशिक्षण शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 50 दिनों तक लगातार सुबह 7 से 8 बजे तक एक घंटा चलेगा। 
अमीन अनुदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण में युवाओं और जमीन मालिकों को किश्तवार, खानापूरी, चकबंदी एवं भूमि मापने की आधुनिक वैज्ञानिक प्रणालियों का विस्तृत व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को जमीन के प्रकार, खाता, खेसरा, जमाबंदी, खतियान और अमानत समेत जमीन से जुड़ी सभी चीजों की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा ताकि वे राजस्व एवं भूमि सुधार कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग दे सके और अपनी भूमि का कानूनी अधिकार मजबूत कर सके। अमीन अनुदेशक ने बताया कि 40 दिन तक नामांकित लोगों को थ्योरी पढ़ाया जाएगा और 40 दिन के बाद 10 दिनों तक विभिन्न जगहों पर जमीन मापने की तरीका भी बताया जाएगा ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद लोग सही रूप से जमीन की मापी कर सके। प्रशिक्षण के 50 दिन पूर्ण होने के बाद लोगों से परीक्षा लिया जाएगा और जमीन से जुड़े पढ़ाई से संबंधित विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लोगों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में संतोष कुमार सिंह, मो इरशाद आलम, पीयूष रंजन, सोनम कुमारी, मुकेश कुमार, बिट्टू सिंह, रवि कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

रजौली में शुरू हुआ भू मापक अमीन सर्वे का प्रशिक्षण 50 दिनों तक लगातार सुबह 7 से 8 बजे तक एक घंटा का होगा प्रशिक्षण रजौली इंटर विद्यालय स्थित बाबूलाल परीक्षा भवन में भू मापक अमीन सर्वे प्रशिक्षण शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 50 दिनों तक लगातार सुबह 7 से 8 बजे तक एक घंटा चलेगा। अमीन अनुदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण में युवाओं और जमीन मालिकों को किश्तवार, खानापूरी, चकबंदी एवं भूमि मापने की आधुनिक वैज्ञानिक प्रणालियों का विस्तृत व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को जमीन के प्रकार, खाता, खेसरा, जमाबंदी, खतियान और अमानत समेत जमीन से जुड़ी सभी चीजों की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा ताकि वे राजस्व एवं भूमि सुधार कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग दे सके और अपनी भूमि का कानूनी अधिकार मजबूत कर सके। अमीन अनुदेशक ने बताया कि 40 दिन तक नामांकित लोगों को थ्योरी पढ़ाया जाएगा और 40 दिन के बाद 10 दिनों तक विभिन्न जगहों पर जमीन मापने की तरीका भी बताया जाएगा ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद लोग सही रूप से जमीन की मापी कर सके। प्रशिक्षण के 50 दिन पूर्ण होने के बाद लोगों से परीक्षा लिया जाएगा और जमीन से जुड़े पढ़ाई से संबंधित विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लोगों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में संतोष कुमार सिंह, मो इरशाद आलम, पीयूष रंजन, सोनम कुमारी, मुकेश कुमार, बिट्टू सिंह, रवि कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

Rajauli, Nawada | Jul 17, 2026