सोलन: सुल्तानपुर में दुर्गा अष्टमी मेला आयोजित, कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
Solan, Solan | Sep 30, 2025 मंगलवार को सुल्तानपुर में दुर्गा अष्टमी मेला आयोजित हुआ जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया। मेले में बतौर मुख्य अतिथि कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी प्राचीन धरोहर है और इसे संजोए रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मेलों से जहां आपसी भाईचारा बढ़ता है वहीं ग्रामीण स्तर पर आजीविका कमाने का साधन भी प्राप्त होता है।