सोलन: सुबाथू सहकारी समिति में हुए घोटाले को लेकर 13 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे प्रभावित लोगों से मिले MLA विनोद सुल्तानपुरी
Solan, Solan | Sep 30, 2025 दि सुबाथू अर्बन सहकारी समिति में करोड़ों रुपए के घोटाले में उचित कार्रवाई न होने पर निवेशकों के सब्र का बांध टूटने लगा है। सब्जी मंडी सोलन स्थित सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं के कार्यालय के बाहर 13 दिनों से धरने पर बैठे है। वहीं मंगलवार को कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी मौके पर लोगों के साथ इस धरना प्रदर्शन में भाग लेते हुए नजर आए।