सोलन: आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने के लिए पशुपालन विभाग ने सोलन में शुरू किया नसबंदी अभियान
Solan, Solan | Sep 30, 2025 सोलन में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने के लिए पशुपालन विभाग ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत आवारा कुत्तों की नसबंदी की जा रही है, जिससे उनकी आबादी पर नियंत्रण पाया जा सके। पशुपालन विभाग सोलन के उपनिदेशक डॉ विवेक लांबा ने बताया कि अब तक लगभग 71 कुत्तों की सफल नसबंदी की जा चुकी है।