रेवाड़ी आरडब्ल्यूए सेक्टर-4 के लगातार प्रयासों तथा भूतपूर्व चेयरमैन विजय राव और पार्षद के सहयोग से आज इस लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य बुधवार को शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर सेक्टर-4 के नवल सिंह, रिटायर्ड प्राचार्य सुरेंद्र सिंह , विजय राव , आरडब्ल्यूए के जनरल सेक्रेटरी सुरेश कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।