बारादरी थाना क्षेत्र में ठेलेवाले ने सरकारी अमीन को धमकाया। कटरा चांद खां में तैनात संग्रह अमीन मनोज कुमार यादव बिजली चोरी की वसूली को सैटेलाइट इलाके पहुंचे थे। यहां नवादा शेखान के रहने वाले सूरज पर 27 हजार 191 रुपये का बकाया था। अमीन ने जब सरकारी नोटिस तामील कराने की कोशिश की, तो सूरज भड़क गया। उसने नोटिस फाड़ दिया, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।