शेखपुरा जिले के मोहबदपुर पाची गांव में उत्पाद विभाग की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देसी शराब चुला रहे एक शराब कारोबारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गुप्त सूचना के आधार पर की गई। उत्पाद पुलिस को सूचना मिली थी कि चूड़ा-दही पर्व के मौके पर गांव में अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है।