चूरू: राजस्थान दिवस के उपलक्ष में 25 से 31 मार्च तक होंगे कार्यक्रम, एडीएम ने कलेक्ट्रेट में की मीटिंग
Churu, Churu | Mar 23, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार एडीएम अर्पिता सोनी ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर समुचित निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम अर्पिता सोनी ने संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे तथा गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।