बयाना: बयाना में गुरु पूर्णिमा पर भक्ति में डूबे श्रद्धालु
बयाना में बुधवार को ब्रह्मलीन संत गोमती दास महाराज भक्त मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, आस्था और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। यह आयोजन बक्सरिया गली स्थित बड़े वाले हनुमान मंदिर के समीप सोनी मेंशन में हुआ। महोत्सव में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे।