ऊंचाहार: अरखा गांव में कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर अरखा गाँव में मंगलवार की शाम, कार ने बाइक में टक्कर मार दी और चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया, घटना में बाइक सवार सनुज विश्वकर्मा निवासी पूरे अभिमान सिंह व राकेश निवासी पूरे भीम मजरे अरखा सड़क पर गिरकर घायल हो गये, स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।