चूरू: राजकीय लोहिया महाविद्यालय में 'संवाद-सृजन से साक्षात्कार' कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र डी. सोनी हुए उपस्थित
Churu, Churu | Oct 17, 2024 राजकीय लोहिया महाविद्यालय में बतौर नवाचार शुरू हुए “संवाद-सृजन से साक्षात्कार“ कार्यक्रम की पहली कड़ी में गुरुवार को प्रख्यात साहित्यकार एवं प्रोफेसर डॉ सुरेंद्र डी सोनी विद्यार्थियों से रूबरू हुए। इस दौरान हिंदी-राजस्थानी के युवा रचनाकार उम्मेद गोठवाल ने उनके साथ बातचीत की।