चूरू: चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Oct 17, 2024 जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की धड़पकड की जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को पुलिस थाना कोतवाली द्वारा शाम 4:00 बजे अवैध डोडा पोस्त मय ट्रक को जब्त किया गया। दो आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अवैध डोडा पोस्त की खरीद को लेकर कोतवाली थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।