चूरू: जिला मुख्यालय पर राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम की ओर से सुरक्षित और कानूनी प्रवास के लिए शिविर का आयोजन हुआ
Churu, Churu | Oct 17, 2024 जिला मुख्यालय पर गुरुवार दोपहर 3:00 बजे राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम की ओर से सुरक्षित और कानूनी प्रवास के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान युवाओं को विदेशी नौकरी के लिए सुरक्षित और कानूनी प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। इस शिविर में ओवरसीज प्लेसमेंट ब्यूरो (ओपीबी) के प्रतिनिधि ने सुरक्षित और कानूनी प्रवास पर प्रकाश डाला।