खुसरूपुर: खुसरूपुर की बेटी जागृति ने बीपीएससी परीक्षा पास कर बनी डीएसपी गांव में खुशी का माहौल।
खुसरूपुर प्रखंड के बैकटपुर मैथली टोला निवासी मधेश तिवारी की पुत्री जागृति कुमारी ने बीपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पुलिस उपाधीक्षक का पद हासिल किया है। इस शानदार सफलता के लिए पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। जागृति ने यह साबित किया है कि विपरीत परिस्थिति में और ग्रामीण परिवेश में रहकर भी दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य को पाया जा सकता है।