पामगढ़: नंदेली गांव के पास मालवाहक वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, हादसे में दोनों को आई चोट
जांजगीर चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के नंदेली गांव के पास मालवाहक वाहन ने बाइक सवार पति पत्नी को टक्कर मार दी है. हादसे में दोनों को चोट आई है. पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ BNS की धारा 125(1), 281 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, दर्शन टंडन और रानी टंडन बिलासपुर से अपने घर बोरसी जा रहे थे.