गुना जिले के बजरंगगढ़ क्षेत्र के सोजना चक गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गईं और हालात तनावपूर्ण हो गए। ग्रामीण 50 वर्षों से निवास का दावा करते हुए गांव खाली करने से अड़े रहे। स्थिति बिगड़ती देख टीम बिना कार्रवाई किए वापिस लौट आई ।