बरहट: देवाचक गांव में शौच करने खेत की ओर गई युवक को सांप ने काटा, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Barhat, Jamui | Jun 6, 2024 देवाचक गांव में शौच करने के लिए खेत की ओर गए एक युवक को सांप ने काट लिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान झाझा प्रखंड के पांडेयडीह गांव निवास नारायण रविदास का पुत्र दीपक रविदास के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि वह अपना ससुराल बरहट प्रखंड के देवाचक गांव आया हुआ था।