अंता विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने SIR के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। पहले 199 सीटों पर ही SIR की घोषणा की गई थी। अंता सीट पर उपचुनाव के कारण पहले SIR की घोषणा नहीं की गई थी। अंता सीट पर अब 2 दिसंबर से 12 मार्च तक SIR की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार SIR के तहत 8 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 तक घर-घर गणना फार्म बांटे जाएंगे।