अनूपपुर: बारिश से जैतहरी-कोतमा सड़क दलदल बनी, वाहन फंस रहे, रोज़ाना हजारों ग्रामीण जोखिम उठाने को मजबूर
अनूपपुर। जैतहरी से कोतमा तक लगभग 23 किमी लंबे राज्य मार्ग का निर्माण अधूरा होने से बारिश के दौरान सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। कई स्थानों पर केवल मिट्टी डालकर काम छोड़ दिया गया, जिससे दोपहिया वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं और रात में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। यह मार्ग करीब 40 गांवों के लोगों की जीवनरेखा है, लेकिन निर्माण में लापरवाही से ग्रामीणों, किसानों