भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में आधार कार्ड बनवाने को लेकर हाहाकार, महीनों से काट रहे है चक्कर , स्कूल में अटके दाखिले
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
आधार कार्ड बनवाने के लिए भीलवाड़ा जिले में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महीनों से चक्कर काटने के बावजूद आधार कार्ड नहीं बनने से लोग हताश हैं। खासकर, छोटे बच्चों के माता-पिता सबसे ज्यादा परेशान हैं क्योंकि आधारकार्ड के अभाव में उनके बच्चों का स्कूलों में दाखिला नहीं हो पा रहा है। परेशान लोगों ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।