ओगणा थाना क्षेत्र के उपरेटा गांव के पास रविवार देर रात बाइक सवार एक युवक के साथ अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार युवक किसी काम से रात में बाइक से निकला था, तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रास्ता रोककर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश युवक को घायल अवस्था में मौके पर छोड़कर फरार हो गए।