खगौल: दानापुर में पीपा पुल की बदहाली से लगा लंबा जाम, हजारों लोग हुए परेशान
दानापुर दियारा क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाला पीपा पुल इन दिनों जर्जर हालत में है। पुल के उत्तरी छोर पानापुर की ओर पहुंच मार्ग पूरी तरह टूट चुका है,जिससे रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है और हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे भी लंबा जाम लग गया, जो करीब 3 बजे तक बना रहा। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़े मार्ग के कारण वाहनों की