गुना नगर: मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार वारंटी को कोतवाली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में 6 साल से फरार वारंटी को पकड़ा है। 11 जुलाई को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2020 में आरोपी मनोज चौरसिया निवासी ग्राम गड़ा थाना धरनावदा पर मारपीट का मामला कोतवाली में दर्ज हुआ था। जिला न्यायालय की कार्रवाई से फरार रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी था। 11 जुलाई को सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।