रुरा थाना क्षेत्र के सरवा गांव के सामने सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ में आग लग गई और पेड़ धू धूकर जलने लगा।जिसकी लपटे ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को छूने लगी।जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों में हड़कंप मच गया। बिजली विभाग के जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि पेड़ में लगी आग को समय रहते बुझा दिया गया।