महनार: न्यू रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल, PMCH रेफर
महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत महनार बाजार के न्यू रोड में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार पिता पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटना के बाद दोंनो को सोमवार की सुबह करीब 9 बजे ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया जंहा से दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना PMCH रेफर किया गया।घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया।