महनार: बघनोचा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में रखा गेहूं का बोझा जलकर राख हो गया
महनार थाना क्षेत्र के बघनोचा गांव में शनिवार की देर रात आकाशीय बिजली गिरने से खेत मे रखे गेंहू की बोझे में भीषण आग लग गई।इस घटना में गेंहू की कई बोझा जलकर राख हो गया।बताया गया कि गेंहू की कटाई के बाद बोझा खेत मे ही रखा हुआ था।शनिवार की रात करीब 9 में अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद तेज गर्जन शुरू हो गई।इस दौरान आकाशीय बिजली से गेंहू की बोझा में आग लग गई।