कोंच नगर में शनिवार की शाम 5 बजे एसडीएम ज्योति सिंह ने आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी और कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह के साथ अरुण गैस एजेंसी पर छापा मार कर जांच पड़ताल की, जांच के दौरान सामने आया कि कई उपभोक्ताओं की जानकारी के बगैर ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कर दी जा रही थी और बाद में उसकी डिलीवरी भी दिखा दी जाती थी। उपभोक्ताओं को ओटीपी तक नहीं भेजा गया था।