घोड़ाडोंगरी: रानीपुर की महिला कृषक गीता पांडे बनीं प्राकृतिक खेती की मिसाल, कलेक्टर ने की सराहना
विकासखंड घोड़ाडोंगरी के ग्राम रानीपुर में प्रगतिशील महिला कृषक गीता पांडे द्वारा जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अनूठी पहल क्षेत्र में प्रेरणा का केंद्र बन रही है। कलेक्टर द्वारा किए गए आकस्मिक दौरे के दौरान उनके कृषि प्रक्षेत्र का अवलोकन किया गया, जहां बायोगैस स्लरी के उपयोग से तैयार की जा रही रसायन मुक्त मूंग की फसल को देखकर प्रशासनिक अधिकारी भी