नागदा: सर्व प्रयास सामाजिक संस्था ने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट कीं, 125 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र
Nagda, Ujjain | Jun 29, 2026 सर्व प्रयास सामाजिक संस्था द्वारा जरूरतमंद महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए तीन सिलाई मशीनें भेंट की गईं। साथ ही संस्था की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिलाई, मेहंदी एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 125 महिला एवं बालिकाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम का आयोजन गीता श्री गार्डन में।