सिसई के बड़ा तालाब चौराहा के पास पिकअप वाहन के टक्कर से बाइक सवार मारा सिल्ली भरनो निवासी निलेश उरांव की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक अपने दोस्तों के साथ सिसई बाजार गया था जहां से वह अपने रिश्तेदार के यहां चला गया गुरुवार की शाम वह बाइक से अपने घर लौट रहा था तभी बड़ा तालाब चौराहा के पास एक पिकअप उसे टक्कर मारते हुए घटना स्थल से फरार हो गया।