डुमरांव: डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द मिलेगी ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सेवा, सिविल सर्जन ने दिए सकारात्मक संदेश
Dumraon, Buxar | Apr 6, 2024 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द ही कान, नाक और गले के डॉक्टर यानी ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सेवा मिलनी शुरू हो जायेगी। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ सुरेश चंद्र सिन्हा ने दी है। सिविल सर्जन ने बताया कि बक्सर में अपनी सेवा दे रहे ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर डॉ संदीप पटेल हफ्ते में एक दिन अपनी सेवा डुमरांव में देंगे।