बीकापुर: भीखीपुर झलिहा बनिया का पुरवा में रास्ते के बीच खड़ा महुए का पेड़, कई परिवारों का रास्ता अवरुद्ध, एसडीएम से की गई शिकायत
खबर तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगत चौकी के भुखीपुर झलिहा गांव की है, जहां पर ग्राम सभा स्थित आने-जाने के लिए इंटरलॉकिंग रोड है, जिसके बीचो-बीच हरे मोटे महुए का पेड़ स्थित है, उक्त सड़क से दर्जनों ग्रामीणों का आना-जाना है और गाड़ी मोटर ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना भी ग्रामीणों को करना पड़ रहा है, मामले में ग्रामीणों ने जानकारी प्रदान किया है।