बारा: मैदा मोड़ पर भीषण सड़क हादसे में दो बुजुर्गों की मौत, घर में मचा कोहराम
Bara, Allahabad | Apr 19, 2026 बारा थाना क्षेत्र स्थित मैदा मोड़ पर आज रविवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो बुजुर्गों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों अपने गांव जा रहे थे, तभी नेशनल हाईवे-30 पार करते समय हादसा हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।