मेहनगर: मेंहनगर कस्बे में बंदरों के आतंक से लोग परेशान, थाने में तैनात सिपाही को बंदरों ने किया घायल, अस्पताल में इलाज जारी
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है । मेंहनगर थाने पर तैनात रिंग रूट सिपाही हरेराम यादव देवरिया जिला निवासी जो कस्बे में शनि राय के मकान में किराये पर रहते हैं । एक हादसे का शिकार हो गए। बताया जाता है कि मकान की लगभग 10 फीट ऊंची दीवार का बारजा को बंदरों ने झकझोर दिया । जिससे दीवार का हिस्सा गिर पड़ा ।