आठनेर: बाकुड सहित क्षेत्र में लगभग दो घंटे मुसलाधार बारिश,खेत बने तालाब किसान करेंगे बुवाई
Athner, Betul | Jun 24, 2026 आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के बाकुड सातनेर सहित क्षेत्र में जमकर गरज चमक के साथ लगभग दो घंटे मुसलाधार बारिश हो गई। मिली जानकारी अनुसार जमकर हुई बारिश से खेत तालाब में तब्दील हो गए तो वहीं नदियों को बाढ़ चली गई। किसानों ने बताया कि बोनी के लिए पर्याप्त बारिश हो गई जल्द ही खरीब की अब किसान बुवाई करेंगे। वहीं मौसम विभाग ने भी 24/25 से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया