मंदसौर: मिलादुन्नबी पर जुलूस के दौरान बालाजी मंदिर पर हुई पत्थरबाज़ी, पूर्व MLA यशपाल सिंह सिसोदिया बोले- अफवाहों से रहे सावधान
मंदसौर में सोमवार को मिलादुन्नबी के जलसे में हंगामा हो गया। दरअसल,जब जुलूस नेहरू बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर पहुंचा तो यहां जुलूस के बीच में से किसी ने पत्थर बाजी कर दी इसके बाद दो समुदायों के बीच विवाद शुरू हो गया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर एसपी सहित पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। वही इस मामले में पूर्व विधायक यशपाल सिंह ने कहा कि अफवाहों से रहे सावधान।