मंदसौर: शहर में मिलादुन्नबी के जुलूस में लाठी चलाने के दौरान एक व्यक्ति को लगी चोट, कोतवाली थाने में की गई शिकायत
मंदसौर शहर में मिलादुन्नबी के जुलूस में लाठी चलाने के दौरान लगी एक व्यक्ति को चोट जिसकी शिकायत व्यक्ति द्वारा कोतवाली थाने पर आवेदन के माध्यम से की गई है, वही इस मामले में पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए मंदसौर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया कि मिलादुन्नबी के जुलूस में लाठी चलाने के दौरान एक व्यक्ति को चोट लगी है।