खगड़िया: राजेंद्र सरोवर गेट पर टूटी जलापूर्ति पाइपलाइन, सड़क पर जलजमाव से राहगीर परेशान
खगड़िया शहर के राजेंद्र सरोवर गेट के समीप मंगलवार शाम 4:00 बजे तक जलापूर्ति पाइपलाइन टूटने के कारण सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी रही। सड़क पर लगातार पानी बहने से राहगीरों, बाइक चालकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलजमाव के कारण फिसलन बढ़ गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइपलाइन टूटने क