बैतूल नगर: चक्कर रोड पर जलती डीपी ने खोली सिस्टम की पोल, खंभे पर लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा!
बैतूल के चक्कर रोड पर सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बिजली के खंभे पर लगी डीपी अचानक आग का गोला बन गई रात करीब 8 से 9 बजे के बीच लगी इस भीषण आग की लपटें आसमान तक उठती नजर आईं हालात इतने भयावह थे कि जलती हुई तारें टूट-टूट कर नीचे गिरने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आनन-फानन में पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी,जिससे बड़ा हादसा टला