आगर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट भवन में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक बिजली चले जाने से जिला रोजगार अधिकारी संजीव पाटिल कुछ समय के लिए लिफ्ट में फंस गए। करीब 10 मिनट तक अधिकारी लिफ्ट के अंदर ही फंसे रहे, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने तत्काल तकनीकी टीम से संपर्क किया।