बरेली के मझगंवा विकास खंड स्थित ग्राम अनुरुद्धपुर के बृहद गौआश्रय स्थल में चारा व देखभाल के अभाव में चार गौवंशों की मौत हो गई। ग्राम पंचायत सचिव की तहरीर पर ग्राम प्रधान, उनके पति व केयरटेकर पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप है। पुलिस ने पशु क्रूरता व बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।