शासकीय महाविद्यालय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास डिडौरी के छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भोजन की समस्या को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई प्राप्त जानकारी के मुताबिक छात्रों ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बताया कि छात्रावास में भोजन की सामग्री उपलब्ध नहीं है जिसके कारण छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और परीक्षा ठीक से नहीं दे पा रहे।